Saturday, 3 May 2025

दीपावली पर्व

दीपावली पर्व


१.(किशोर छंद)


घर के भीतर खूब सफाई, करते हैं। 

मोबाइल पर ज्ञान ढेर हम, भरते हैं। 

हुई साँझ भरपूर पटाखे, फोड़ेंगे। 

पॉलूशन के सारे मानक, तोड़ेंगे।। 


 २.(रास छंद) 


लड़ी सितारे चीनी वाले, झूल गये। 

माटी वाला दीपक लाना, भूल गये। 

जले नहीं दीपक घर के कुम्भारन के। 

चकाचौंध की भेंट मंत्र चढ़, मूल गये।। 

31/10/ 24         ~अजय 'अजेय'।

No comments:

Post a Comment